बिहार में धूप खिली

पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह धूप निकली है लेकिन मौसम सुहावना बना हुआ है।

पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापामन में हल्की वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के गया का शनिवार 12.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13.9 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493