मेघना लंबे अर्से बाद बांग्ला फिल्म से जुड़ीं

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2004 की बांग्ला फिल्म ‘कूली’ में जलवे बिखेरने के बाद मेघना नायडू अब एक दशक बाद बांग्ला फिल्म ‘सितारा’ में काम कर रही हैं।

मेघना ने कहा, “मैं बांग्ला फिल्म उद्योग जगत में वापसी के लिए उत्साहित हूं। मैं ‘सितारा’ की शूटिंग कर रही हूं।”

उन्होंने ‘सितारा’ में अपनी भूमिका के बारे में कहा, “मैं लोखोन्ना की भूमिका निभा रही हूं। फिल्म की कहानी उस समय पर आधारित है, जब लोग भारत और बांग्लादेश से चीजों की तस्करी करते थे। महिलाएं वेश्यावृत्ति में संलिप्त रहती थी। मेरा किरदार भी कुछ ऐसा है कि मैं सामानों की तस्करी में मदद करती हूं और साथ में वेश्यावृत्ति से जुड़ी हुई हूं।”

उन्होंने कहा, “बांग्ला भाषा बहुत प्यारी है लेकिन इसे बोलना बहुत मुश्किल है। मैं राइमा सेन, एम.नसार और जाहिद हसन के साथ काम करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493