राहुल शर्मा ने ‘लोग क्या कहेंगे’ के डर को पीछे छोड़ा

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘एक्स रे- द इनर इमेज’ के साथ पर्दापण करने जा रहे अभिनेता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह मेडिकल का पेशा अपनाए।

राहुल कहते हैं कि लेकिन मेरी दिलचस्पी शुरू से ही अभिनय में थी।

राहुल ने 13 वर्ष की आयु से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि दिखाना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा, “मैं राजस्थान के जयपुर से हूं और हमारी वास्तविकता बहुत अलग है। मेरे कंधों पर पारिवारिक जिम्मेदारी थी इसलिए मैंने मास मीडिया से बैचलर किया।”

उन्होंने कहा, “मैं मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा गया और फिर मुंबई में एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा भी दी। लेकिन शुक्र है, मैंने जो सपना देखा मेरे लिए उसके दरवाजे खुल गए।”

राहुल पांच म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने माता-पिता को अभिनय के लिए मनाया। मेरे परिजनो को सिर्फ एक बात का था कि ‘लोग क्या कहेंगे’।”

उन्होंने कहा, “उन्हें समझाना मुश्किल था, लेकिन आखिरकार वे समझ गए कि मैं क्या करना चाहता हूं।”

‘एक्स रे- द इनर इमेज’ राजीव एस. रुईआ द्वारा निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493