उप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोलेरों की भिड़ंत में 5 मरे, 11 घायल

बदायूं, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सहसवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो जीप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य ग्यारह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने शनिवार को बताया कि जफरीन थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का निवासी नानक सिंह अपने परिवार के साथ बोलेरो जीप से सिरासौल गांव से नामकरण संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी बिसौली-सहसवाना मार्ग में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीप सामने से भिड़ गई।

इस हादसे में जीप चालक राम सिंह (38), रूपवती (45), उषा (20), तनुश्री (4) और चुन्नू (6) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ग्यारह लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया, “तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। बाकी आठ लोगों का उपचार जिले के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493