उप्र उपचुनाव : गोरखपुर से डॉ. सुरहिता चटर्जी, फूलपुर से मनीष होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने जहां शुक्रवार को अपने ट्वीटर पर दोनों उम्मीदवारों के नामों की जानकारी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं, वहीं शनिवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आधिकारिक रूप में पार्टी के दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि उप्र में रिक्त दो लोकसभा क्षेत्रों के होने जा रहे उपचुनाव में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से मनीष मिश्रा एवं गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से डॉ. सुरहिता चटर्जी करीम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493