जम्मू एवं कश्मीर में सुबह धूप खिली

श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में चार दिन तक बादल छाए रहने के बाद रविवार सुबह धूप खिली।

श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में चार दिन तक बादल छाए रहने के बाद रविवार सुबह धूप खिली।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “राज्य में मौसम की वर्तमान स्थिति अगले 48 घंटों तक बरकरार रहेगी।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस जबकि पहलगाम में शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लेह राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ जबकि कारगिल में तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, कटरा में 9.4 डिग्री, बटोटे में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 5.2 डिग्री, भदरवाह में 1.9 डिग्री और उधमपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493