नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा। आज सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छाई रही।”
विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर रही जबकि आद्र्रता 93 फीसदी रही।
राजधानी का रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath