मोदी ने दिल्ली में भाजपा के नए मुख्यालय का उद्धाटन किया

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्धाटन किया। इसके साथ ही अब पार्टी के नए मुख्यालय का पता छह दीन दयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है।

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्धाटन किया। इसके साथ ही अब पार्टी के नए मुख्यालय का पता छह दीन दयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है।

इस मौके पर लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यालय की आधारशिला मोदी द्वारा 18 अगस्त 2016 को रखी गई थी। इसे डेढ़ साल के रिकॉर्ड समय में बनाया गया है।

नए मुख्यालय के उद्घाटन के साथ भाजपा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपना कार्यालय लुटियंस बंगलो जोन के बाहर स्थानांतरित करने वाली पहली प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। न्यायालय ने अपने निर्देश में कहा था कि सभी पार्टी कार्यालयों को लुटियंस जोन से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

उद्धाटन के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “हमारी यात्रा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान लोगों के साथ शुरू हुई थी। कार्यकतार्ओं की कई पीढ़ियों ने पार्टी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।”

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जन संघ और भाजपा नेता सभी प्रमुख जन आंदोलनों में सबसे आगे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी पार्टी राष्ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। विचारों में..काम में और कार्यान्वयन में..भाजपा बुनियादी तौर पर वास्तव में लोकतांत्रिक पार्टी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493