रिडले स्कॉट बाफ्टा फेलोशिप से सम्मानित

लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज ब्रिटिश निर्देशक रिडले स्कॉट को ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) द्वारा यहां रविवार रात आयोजित 71वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

वेबसाइट ‘गार्डियन डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘ऑल द मनी इन द वर्ल्ड’ के निर्देशक स्कॉट को मनोरंजन उद्योग में अपने चार दशक के करियर में दिए गए योगदान के लिए ब्रिटिश फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया।

पुरस्कार स्वीकार करते समय स्कॉट ने अपने टीचर्स की तारीफ की, जिन्होंने उन्हें अपना सफर शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, “शिक्षित करना सबसे महत्वपूर्ण पेशों में से एक है। यह बाहरी और सामाजिक समस्याओं को सुलझाने का बेहतर जरिया है।”

स्कॉट 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और पांच बार बाफ्टा और तीन बार ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित हो चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493