फ्लोरिडा गोलीबारी पीड़ित बंदूक नियंत्रण को लेकर सड़कों पर उतरेंगे

वाशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा हाईस्कूल में हुई गोलीबारी में सकुशल बचे पीड़ितों ने बंदूक नियंत्रण कानून को लेकर वाशिंगटन में राष्ट्रीय मार्च निकालने का ऐलान किया है।

इस गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

बीबीसी के मुताबिक, फ्लोरिडा के मारजोरी स्टोनमैन डगलस के छात्रों का कहना है कि वे बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना को बंदूक के लिए होने वाली राष्ट्रीय बहस में तब्दील करने के लिए दृढ़संकल्प है। इस संबंध में 24 मार्च को वाशिंगटन में मार्च निकाला जाएगा।

रिपोर्ट में गोलीबारी में जीवित बचे कैमरून कास्की के हवाले से बताया गया, “हम (छात्र) मारे जा रहे हैं जबकि वयस्क इस पर राजनीति कर रहे हैं।”

हाल ही में हुई इस गोलीबारी की वजह से देश में बंदूक नियंत्रण पर सख्त कानून को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई। छात्रों ने शनिवार को फोर्ट लॉडरेडेल में इकट्ठा होकर इस दिशा में ट्रंप और अन्य सीनेटरों द्वारा कुछ नहीं करने की आलोचना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493