भोपाल , 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में उनकी मध्य प्रदेश में सक्रियता बढ़ेगी और वह आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते भी नजर आ सकते हैं।

राजधानी के प्रवास पर आए पटेल से सोमवार को संवाददाताओं ने चर्चा के दौरान पूछा कि क्या वे मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे तो उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और वे अच्छा काम करते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि वे राज्य में युवाओं व किसानों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों के बहुत से मुद्दे हैं जिन पर मैं बात करता रहा हूं और करता रहूंगा। किसानों की बात करना मेरा कर्तव्य और कर्म है जिसे मैं करता रहूंगा।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी झूठी राजनीति होगी और लोगों को तोड़ने का काम भी होगा।
हार्दिक पटेल यहां एक दिवसीय प्रवास पर आए हैं और उन्हें यहां सोमवार को अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है।
dharmpath.com dharmpath