‘बागी-3’ की शूटिंग दिसंबर से

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ‘बागी’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की शूटिंग दिसंबर में चीन में शुरू करेंगे।

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ‘बागी’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की शूटिंग दिसंबर में चीन में शुरू करेंगे।

इस श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘बागी-2’ अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन निर्माताओं ने तीसरी फिल्म की घोषणा कर दी है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘बागी-2’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जो 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए सोमवार को ‘बागी-3’ की घोषणा की गई।

पोस्ट में कहा गया, “हमारा उत्साह तीन गुना बढ़ गया है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत और अहमद खान निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की घोषणा करने को लेकर हम बेहद रोमांचित हैं।”

‘बागी-3’ की पहले चरण की शूटिंग दिसंबर में चीन में शुरू होगी। बाद में इसकी शूटिंग जापान में होगी।

फिल्म के बारे में साजिद ने कहा, “‘बागी-2’ हम सबके लिए एक लाभदायक सफर और खूबसूरत अनुभव रहा है।”

उन्होंने कहा, “टाइगर एक प्रतिभाशाली और समर्पित अभिनेता हैं। अहमद खान भी ऐसे ही हैं, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है। हमारे पास ‘बागी-3’ में दिखाने के लिए एक बेहतरीन कहानी है। ‘बागी-2’ की ट्रेलर रिलीज के पहले ही इस फिल्म की घोषणा करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं।”

‘बागी-2’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। फिल्म में दिशा पटानी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493