‘डार्केस्ट ऑवर’ ने नए कीर्तिमान स्थापित किए : मैक्कार्टन

लॉस एंजेलिस, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक एंथोनी मैक्कार्टन ने कहा कि उनकी फिल्म ‘डार्केस्ट ऑवर’ ने कल्पनाओं की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से सराहा गया। साथ ही इसे इस साल के अकादमी पुरस्कारों और बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित किया गया था।

मैक्कार्टन के अनुसार, “फिल्म को मिले सम्मान से वह काफी खुश और उत्साहित हैं।”

मैक्कार्टन ने ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “मेरा मतलब है कि इससे फिल्म स्पॉटलाइट में रहती है और आप जानते हैं कि हमने इसे जनता के लिए बनाया और जनता ने उसे गले लगाया है। पुरस्कारों का मकसद लोगों के बीच फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने और उसे बनाए रखने के लिए है। हम वास्तव में उत्साहित और बहुत खुश हैं।”

इस फिल्म के अभिनेता गैरी ओल्डमैन ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493