भारत, इंडोनेशिया का संयुक्त सैन्याभ्यास बानदुंग में शुरू

जकार्ता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय और इंडोनेशियाई सेनाओं ने सोमवार को पश्चिमी जावा प्रांत में वार्षिक सैन्य अभ्यास के छठे संस्करण की शुरुआत की।

भारतीय और इंडोनेशियाई सेना के विशेष बलों के बीच दो सप्ताह तक चलने वाले गरुड़ शक्ति सैन्य अभ्यास का उद्घाटन समारोह बानदुंग में हुआ।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैन्याभ्यास में आतंकवाद-रोधी अभियान, नजदीक के मुकाबले और अन्य इलाकों में विशेष अभियान शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, “भारतीय और इंडोनेशियाई विशेष बलों के बीच यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग को दर्शाता है।”

उद्घाटन समारोह में इंडोनेशियाई सैन्य अधिकारियों के साथ इंडोनेशिया के लिए भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493