ईरान में ‘डेराविश’ संप्रदाय के साथ झड़प में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

तेहरान, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान में ‘डेराविश’ संप्रदाय के साथ संघर्ष में तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना सोमवार को उस समय हुई, जब डेराविश संप्रदाय के लोग अपनी गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध का विरोध करते हुए तेहरान के पुलिस थाने में इकट्ठा हो गए।

पुलिस प्रवक्ता सईद मोनताजर अल मेहदी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी और साथ में हवा में गोलियां भी चलाई।

मोनताजर अल मेहदी ने बताया, “अब पासदरान स्ट्रीट में स्थिति पुलिस के नियंत्रण में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493