‘अय्यारी’ के ऑनलाइन लीक पर भड़के नीरज पांडे

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। नीरज पांडे की हालिया रिलीज फिल्म ‘अय्यारी’ इंटरनेट पर लीक हो गई है।

इस खबर ने फिल्म की पूरी टीम को हैरत में डाल दिया है और नीरज पांडे सहित फिल्म के सभी कलाकारों के लिए यह एक बड़ा झटका है।

खबर के अनुसार, एक सरकारी बस में ‘अय्यारी’ का पायरेटेड वर्जन बस में सवार लोगों को दिखाया गया और यह खबर ‘अय्यारी’ की टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है।

नीरज पांडे इस खबर से बेहद नाराज हैं और उन्होंने जनता सहित सरकार से ‘नो टू पायरेसी’ की दरख्वास्त की है।

नीरज पांडे ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट कर कहा, “दुख की बात है कि इतनी जागरूकता के बावजूद सरकारी बस में पायरेटेड वर्जन दिखाया जा रहा है। इस पर सख्त कदम उठाने का आग्रह करता हूं और साफ शब्दों में नो टू पायरेसी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493