आप विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार कर्मचारी कल्याण संघ (डीजीईडब्ल्यूए) ने मंगलवार को उन आप नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कथित रूप से दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हाथापाई करने का आरोप लगा है।

डीजीईडब्ल्यूए के अध्यक्ष डी.एन. सिंह ने कहा कि इस मुद्दे के संबंध में संघ ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की है।

सिंह ने यह भी कहा कि संघ के सदस्य कार्यालय जाएंगे, लेकिन तबतक काम नहीं करेंगे जब तक नौकरशाह के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

सोमवार रात को केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों द्वारा कथित रूप से प्रधान सचिव के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493