अबुजा, 21 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
अबुजा, 21 फरवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बोर्नो पुलिस प्रवक्ता जोसफ क्वाजी ने बताया कि एक हमलावर ने सोमवार देर रात यूनिवर्सिटी ऑफ मैदुगुरी में अपने शरीर पर बंधे विस्फोटक में विस्फोट कर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्वाजी ने कहा कि इस घटना में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ क्योंकि सुरक्षा सुरक्षाकर्मियों द्वारा क्षेत्र को घेरकर स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया।
अधिकारी के अनुसार, यह हमला संदिग्ध बोको हराम के लड़ाकों द्वारा विश्वविद्यालय में घुसपैठ करने के प्रयास के तहत किया गया।
dharmpath.com dharmpath