बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से प्रारंभ हो गई। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,426 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से प्रारंभ हो गई। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,426 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इस परीक्षा में राज्यभर से 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए इस साल समिति द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। विद्यालय परीक्षा समिति के अलावा सभी जिले में नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बुधवार को बताया कि परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। केंद्र के भीतर मोबाइल, ब्लू टूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रनिक डिवाइस लाना वर्जित हैं। सभी केंद्राधीक्षकों को भी बिना कैमरे का फोन दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हॉल के अंदर और बाहर वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

सुबह परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व केंद्रों पर अभिभावकों की भीड़ देखी गई थी, परंतु परीक्षा प्रारंभ होने के बाद भीड़ छंट गई। समिति ने किसी भी तरह की समस्या को सूचित करने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया है। अभिभावक, छात्र या शिक्षा विभाग का कोई पदाधिकारी नियंत्रण कक्ष से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493