तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत

हैदराबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के वनापार्थि जिले में बुधवार को दो कारों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

हैदराबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के वनापार्थि जिले में बुधवार को दो कारों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

हैदराबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कोथाकोटा के कन्नीमेता के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, हैदराबाद से कुरनूल जा रही तेज गति की कार डिवाइडर से टकरा कर उलट गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।

घायलों को महबूबनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493