एवर्टन के साथ इदरिसा के करार में विस्तार

लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन ने अपने मिडफील्डर इदरिसा गाना गुएये के करार में विस्तार की घोषणा की है।

इस घोषणा के तहत अब इदरिसा 2022 तक एवर्टन के साथ बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय खिलाड़ी अगस्त, 2016 में एस्टन विला से निकलर एवर्टन क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने अब तक क्लब के लिए खेले गए 64 मैचों में तीन गोल किए हैं।

एक बयान में इदरिसा ने कहा, ह्यह्यमैं एवर्टन के साथ नए करार पर हस्ताक्षर कर काफी खुश हूं।

इदरिसा ने कहा कि एवर्टन के साथ उनके करार में विस्तार इसलिए हुआ है, क्योंकि यह क्लब उनके लिए सबसे सही जगह है।

क्लब की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, ह्यह्यमैंने अब तक इस क्लब में बिताए समय का भरपूर आनंद लिया है। मैं खिलाड़ियों, प्रबंधक और अन्य स्टॉफ के साथ अपने काम से खुश हूं और इस सीजन का सही रूप से समापन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

इंग्लिश प्रीमियर लीग की अंक तालिका में एवर्टन क्लब 34 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493