सीरिया में मानवता मर रही है : ईशा गुप्ता

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सीरिया में जारी संकट पर बात करते हुए कहा है कि मानवता और बच्चे मर रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए।

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सीरिया में जारी संकट पर बात करते हुए कहा है कि मानवता और बच्चे मर रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए।

ईशा ने एक घायल बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस देश, धर्म और सरकार से जुड़ी हूं, मानवता मर रही है। बच्चे मर रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए। सीरिया में खून बह रहा है।”

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से सीरिया में 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बावजूद राजधानी दमिश्क के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके पूर्वी घौता में रविवार को सीरियाई सरकार की सेना की ओर से हवाई हमले व बमबारी की गई।

हालिया आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी घौता में एक सप्ताह से जारी हमलों में कम से कम 510 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 127 नाबालिग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493