अमेरिकी शेयर बाजार लुढ़के

न्यूयॉर्क, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोमी पॉवेल की पहली मौद्रिक नीतिगत बैठक के बाद मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 299.24 अंकों यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,410.03 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 सूचकांक 35.32 अंकों यानी 1.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,744.28 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 91.11 अंकों यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 7,330.35 पर बंद हुआ।

पॉवेल ने मंगलवार को बैठक के दौरान कहा की शेयर बाजार की हालिया उथल-पुथल के बावजूद 2018 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493