जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 1 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छुपे होने की खबर के बाद हाजिल इलाके को घेर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जैसे ही आतंकवादियों के छुपने के इलाके के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा, “अब तक इंकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।”

दो दिन पहले इसी इलाके में आतंकवादी संगठन लश्कर से ताल्लुक रखने वाला एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493