दिल्ली में गुरुवार सुबह छाए बादल

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में सुबह का तापमान इस सीजन के औसत से तीन डिग्री ऊपर रहा।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “धुंध और हल्के गहरे कोहरे के साथ सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे।”

राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

सुबह 8:30 बजे तक आर्द्रता 90 फीसदी थी और ²ष्टिक्षेत्र 800 मीटर तक है।

बुधवार को अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो सीजन के औसत तापमान से चार डिग्री ऊपर था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493