‘नेमार के बगैर भी जीत हासिल करेगा पीएसजी’

पेरिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नासेर अल-खलीफी ने कहा कि फेंच क्लब चैम्पियंस लीग अंतिम-16 के दूसरे दौर में नेमार के बगैर भी रियल मेड्रिड को मात दे सकता है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट इन’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार के पैर में चोट लगी है और इस कारण वह इस मैच के लिए टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे।

अपनी इस टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए खलीफी ने कहा, “आप हमेशा विवादों पर नजर बनाए रखते हो। हम काफी मजबूत हैं। मैं नेमार के पिता का शुक्रगुजार हूं, जो हमारे साथ दूसरे चरण के मैच में भी बने रहना चाहते हैं। हम एक परिवार हैं।”

नेमार के न होने पर टीम के मैच के बारे में खलीफी ने कहा, “हम विश्वास रखते हैं कि हम रियल को हरा देंगे। हमारे पास एक ऐसी टीम है, जो स्पेनिश क्लब को मात दे सकती है। यह एक अहम मैच है और हमारी टीम के खिलाड़ी बेहतरीन हैं। हर कोई तैयार है और सबसे अहम चीज यह है कि वे खेलना चाहते हैं।”

पीएसजी ने बुधवार को एक जानकारी में कहा था कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार की चोट की सर्जरी होगी। इसके लिए वह अपने घर जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि चैम्पियंस लीग अंतिम-16 के पहले दौर में पीएसजी ने रियल को 3-1 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493