एफए कप : टॉटेनहम ने रोचडाले को 6-1 से करारी शिकस्त दी

लंदन, 1 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर ने एफए कप के पांचवें दौर के मुकाबले में बुधवार को रोचडाले एएफसी को 6-1 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

बीबीसी के अनुसार, टॉटेनहम के लिए इस रीप्ले मुकाबले में लोरेंटे ने हैट्रिक लगाई। देनों टीमों के बीच पांचवें दौर का पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था।

वेम्बली स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और रैफरी ने कई आपत्तिजनक निर्णय भी दिए।

मैच का पहला गोल सोन-हुएंग मिन ने 23वें मिनट में किया। इसके बाद टॉटेनहम को एक पेनाल्टी मिली और सोन द्वारा गोल किए जाने के बावजूद रैफरी ने फाउल होने के कारण गोल को नकार दिया। पहले हाफ के 31वें मिनट में हमफ्राइस ने गोल दाग कर मेहमान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

दूसरे हाफ में स्टेडियम में बर्फबारी शुरू हो गई, टॉटेनहम के आक्रमण के आगे रोचडाले भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

लोरेंटे ने 47वें, 53वें एवं 59वें मिनट में गोल करके मेजबान टीम के लए एफए कप की अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 65वें मिनट में सोन ने गोल दाग कर टीम को 5-1 से आगे कर दिया।

मैच के इंजुरी टाईम (90+3) में वॉकर-पीटर्स ने गोल कर टॉटेनहम की 6-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

क्वाटर्रफाइनल में टॉटेनहम का मुकाबला 17 मार्च को स्वानसी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493