दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबर्ट बॉतिस्ता अगुट ने गुरुवार को बोर्ना सोरिक को 7-6 (4), 6-4 से हराकर अपने करियर में पहली बार दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विश्व रैंकिंग में 23वें पायदान पर मौजूद अगुट ने 1 घंटे 43 मिनट तक चले मुकाबले में सोरिक को मात दी।
एटीपी वेबसाइट ने बॉतिस्ता अगुट के हवाले से बताया, “बोर्ना को हराना इतना आसान नहीं था। वह बहुत ताकतवर हैं। वह काफी अच्छी सर्विस कर रहे थे और काफी आक्रामक होकर खेल रहे थे..मैं पूरे मैच के दौरान सुकून नहीं ले सका।”
बॉतिस्ता का अगला मुकाबला ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath