एकता के रंग से मनाए होली : अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़, 2 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लोगों से भारत के इस पारंपरिक त्योहार को एकता, सहिष्णुता, भाईचारे और संवेदना के रंगों से मनाने का आह्वान किया।

अपने संदेश में उन्होंने लोगों से प्रेम के इस त्योहार का जश्न सद्भाव की भावना से मनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आकर्षक रंगों और वसंत के फूलों की गर्मी के साथ चलिए इस त्योहार को हमारे दिलों को छू जाने दीजिए। होली वसंत के आगमन का प्रतीक है, हमारे जिंदगी में इस फैल जाने दीजिए।”

राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने एक संदेश में कहा, “यह त्योहार वसंत के आगमन का निशान है और सभी लोगों को साथ लाता है। इसके पारस्परिक प्रेम और सद्भाव की भावना के कारण लोग जाति, पंथ और धर्म के सभी भेदों को भूल जाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493