जम्मू एवं कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

श्रीनगर, 2 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश देखने को मिली, वहीं पहाड़ों पर औसत दर्जे की बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पिछले 12 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई और पहाड़ी इलाकों में औसत बर्फबारी देखने को मिली। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।”

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद श्रीनगर शहर में 6.8, पहलगाम में 1.9 और गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शुक्रवार को लेह शहर में माइनस 0.4 और कारगिल में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

माइनस 4.3 के साथ कारगिल राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।

जम्मू शहर में शुक्रवार को 14.8, कटरा में 12.4, बटोटे और बनीहाल, दोनों में 6.1, भदरवाह में 6.7 और उधमपुर में 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493