पेरिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब काएन ने फ्रेंच कप के एक रोमांचक मुकाबले में पांच बार की चैंपियन लियोन को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सेमीफाइनल में काएन का सामना अप्रैल में पेरिस सेंट जर्मेन से होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को हुए इस मुकाबले में लियोन के पास ज्यादा बाल पोजेशन रहने के बावजदू पहला गोल काएन के लिए मिडफील्डर इस्माइल डियामोंडे ने 77वें मिनट में किया।
क्लब ने अपने इतिहास में पहली बार फ्रेंच कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
dharmpath.com dharmpath