बिहार में नक्सलियों ने 2 की हत्या की

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के एक गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो भाईयों की हत्या कर दी और कई अन्य पर हमला कर दिया।

जिला पुलिस अधिकारी निसार अहमद ने बताया, “यह घटना पंचेश्वरी गांव के ग्रामीणों द्वारा होली मनाने के बाद हुई। दो दर्जन से ज्यादा सशस्त्र नक्सलियों ने उस स्कूल को घेर लिया, जहां ग्रामीण सो रहे थे।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने शुक्रवार को मदन कोड़ा और उसके भाई प्रमोद की गोली मार कर हत्या कर दी।”

जिला प्रशासन ने पंचेश्वरी में सुरक्षा बलों को तैनात किया है और क्षेत्र में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है।

जमुई को नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493