मैनचेस्टर सिटी को बेहतर होना होगा : पेप

मैनचेस्टर, 3 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग की अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने माना कि उनकी टीम को अधिक सुधार करने की जरूरत है और लीग में आर्सेनल को 3-0 से हराने के बाद भी वह अपनी टीम को बेहतर नहीं मानते।

‘द गार्जियन’ ने शुक्रवार को गार्डियोला के हवाले से बताया, “हमें सुधार करने की आवश्यकता है। जब हम प्रशिक्षण करने लौटेंगे तो हम खिलाड़ियों को यह दिखाएंगे की आर्सेनल के खिलाफ हुए मैच में पहले हाफ के अंतिम 10 मिनट और दूसरे हाफ के शुरुआती 20 मिनट में क्या हुआ था।”

गार्डियोला ने कहा, “हमने अधिक बाल कंट्रोल खोया, हम यह नहीं जानते थे कि हमें क्या करना चाहिए। अगर यह चैंपियंस लीग का मैच हम टूर्नामेंट से बाहर होते। हम यह नहीं सोच सकते कि हम बेहतर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493