मोरक्को, पराग्वे में आर्थिक, व्यापारिक संबंध बढ़ाने को करार

रबत, 3 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को और पराग्वे ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक, व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते पर शुक्रवार को मोरक्को इम्प्लायर्स एसोसिएशन (सीजीईएम) की अध्यक्ष मिरियम बेनसालाह चाकरोन और पराग्वे के उद्योग और व्यापार मंत्री गुस्तावो लीते ने मोरोक्को के शहर कासाब्लांका में एक बैठक के बाद हस्ताक्षर किए।

सीजीईएम ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने मोरक्को और पराग्वे के बाजारों के महत्व को रेखांकित किया है, जो कि लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों के लिए प्रवेशद्वार के रूप में काम करता है।

उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493