सैंड्रा बुलॉक ने ब्रॉयन रेंडल से नहीं की शादी

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक ने अपने अपने ब्यायफ्रेंड और फोटोग्राफर ब्रॉयन रेंडल से शादी नहीं की है।

उनके प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी है।

बुलॉक के प्रतिनिधि ने पीपल डॉट कॉम को बताया, “उन्होंने शादी नहीं की है।”

यह इनकार दोनों द्वारा गुप्त रूप से शादी करने की खबरों के बीच आया है।

बुलॉक ने रेंडिल के साथ 2015 में डेटिंग शुरू की थी।

एक सूत्र ने बताया, “उन्होंने डेटिंग तब शुरू की थी, जब ब्रॉयन ने (बुलॉक के बेटे) लुइस की उसके ग्रेजुएशन के पूरा होने पर तस्वीरें खींची थी।”

जब बुलॉक (53) ने बेटी लैला को 2015 में गोद लिया था, तब रैंडिल उनके साथ खड़े थे।

उन्होंने अपने रोमांस को सालों तक लोगों से छुपाए रखा और न्यूयार्क और लॉस एंजेलिस में कभी कभार में डेट नाइट पर नजर आए। रेंडल 2015 के अक्टूबर में ‘ऑवर ब्रांड इस क्राइसिस’ के प्रीमियर पर बुलॉक के साथ शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493