दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर या शाम के बाद आंधी आने और बादल गरजने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 2,500 मीटर रही।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493