उप्र : युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने ट्रक फूंका

शाहजहांपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर युवक की मौत होने से गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने रविवार को यह जानकारी दी।

निगोही थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि शनिवार को निगोही थाना क्षेत्र के ही भुंडी गांव निवासी युवक राजपाल (25) मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस जा रहा था, तभी खुदागंज के पास पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों की भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। दमकल और पुलिसकर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।

उन्होंने बताया कि लोगों को समझाबुझा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जला हुआ ट्रक अभी घटनास्थल पर ही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493