लीमा, 4 मार्च (आईएएनएस)। आक्रामक मिडफील्डर क्रिस्टियन बेनावेंते को क्रोएशिया और आइसलैंड के खिलाफ इस माह खेले जाने वाले दोस्ताना मैचों के लिए पेरू टीम में शामिल किया गया है।
पेरू फुटबाल महासंघ ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 23 वर्षीय बेनावेंते ने बेल्जियम के क्लब स्पोर्टिग चारलेरोई के लिए इस सीजन में खेले गए 22 मैचों में 10 गोल दागे हैं।
बेनावेंते ने अक्टूबर, 2016 के बाद से पेरू की टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
पेरू के कोच रिकाडरे गारेका ने कहा, “उन्होंने नियमित रूप से अच्छा और प्रभावी प्रदर्शन किया है। मेरे लिए वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह पहले भी टीम के साथ खेल चुके हैं और अब उनकी टीम में वापसी हुई है।”
dharmpath.com dharmpath