विज्ञापन में पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी बने ऋतिक

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक विज्ञापन में पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी की भूमिका निभाई है।

ऋतिक ने एक बयान में कहा, “अर्जुन एक सच्ची प्रेरणा है। माउंटेन ड्यू के साथ साझेदारी में पर्दे पर उनकी कहानी दिखाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं उनके साहस को सलाम करता हूं। वह कंचनजंगा की चढ़ाई करने जा रहे हैं। मैं इसमें उनके सफल होने की कामना करता हूं।”

यह विज्ञापन माउंटेन ड्यू के रिस्क टेकर्स ऑफ इंडिया अभियान का हिस्सा है।

अर्जुन वाजपेयी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। उन्होंने 17 वर्ष की उम्र से पहले ही यह मुकाम हासिल कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493