पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले में एक दलित वृद्ध की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
धरमपुर गांव के निवासी 60 वर्षीय भुवनेश्वर मांझी की शनिवार रात को किसी विवाद के बाद पहले आंखें फोड़ दी गईं और बाद में उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवादा में ही शुक्रवार को एक अन्य दलित व्यक्ति की भी पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath