मेड्रिड, 4 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले एक अभ्यास मैच में गेटाफे को 3-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच में रियल के लिए उसके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल किए।
मैच में गारेथ बेल ने गोल कर रियल का खाता खोला। इसके बाद रोनाल्डो ने दो गोल किए।
गेटाफे के लिए मैच का एकमात्र गोल फ्रांसिस्को पोर्टिलो ने किया।
चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण में अगले सप्ताह पीएसजी और रियल मेड्रिड आमने-सामने होंगे। इससे पहले, लीग के पहले चरण में रियल ने पीएसजी को 3-1 से मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath