प्रेसवार्ता के दौरान सीएम योगी से जब पूछा गया कि वह यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बढ़ रही नजदीकियों को किस रूप में देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ‘कह रहीम कैसे निभे, केर-बेर को संग)। जिस तरह केर और बेर एक साथ नहीं रह सकते, उसी तरह नजदीक आने का प्रदर्शन कर रहे दोनों दलों की दूरियां कम नहीं हो सकतीं।
जब उनसे पूछा गया कि इसमें कौन केर है और कौन बेर है तो उन्होंने कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड किसने करवाया था। लखनऊ में बने स्मारकों को ध्वस्त करने की चेतावनी कौन दे रहा था। यह साफ है कि दोनों में एक केर है और एक बेर। उन्होंने कहा कि केर और बेर एक साथ नहीं रह सकते।
dharmpath.com dharmpath