नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी दर्ज किया गया।
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath