लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरी ने अपनी साढ़े छह वर्षीया बेटी मुनरो के साथ ‘स्पा’ लिया।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ग्रैमी विजेता (47) ने इंस्टाग्रम पर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी और बेटी की कुछ तस्वीरें साझा की। इन सभी तस्वीरों पर लविंग हार्ट इमोजी है।
एक तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों गुलाबी पयजामा पहने हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। मुनरो ने शीट मास्क पहना हुआ है और अपने दोनों हाथों से अपने कुत्ते को उठाया हुआ है।
दूसरी तस्वीर में मुनरो एक टब में पैर डाले बैठी हैं।
मुनरो का जुड़वा भाई मोरक्को स्कॉट शुक्रवार को ‘स्पा’ से नदारद रहा।
dharmpath.com dharmpath