लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता टिमोथी चेलमेट का कहना है कि अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस युवाओं का आदर्श हैं।
वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, केलिफोर्निया के सैंटा मोनिका में 2018 इंडिपेंडेंट स्प्रिट अवॉर्ड में 22 वर्षीय अभिनेता ने लॉरेंस के उनके प्रति आकर्षण पर प्रतिक्रिया दी।
जेनिफर लॉरेंस ने टिमोथी को ‘प्रतिभाशाली और हॉट’ कहा था। इस बारे में पूछे जाने पर टिमोथी चेलमेट लजा से गए और कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने सचमुच ऐसा कहा है।”
चेलमेट ने कहा, “जैसा कि मैं पहले कह चुका हूं कि वह (जेनिफर लॉरेंस) दिग्गज हैं। युवाओं का आदर्श हैं, जहां कम उम्र में करियर बनाना मुश्किल है और उन्होंने ऐसा किया, इसलिए वह सम्मान की हकदार हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं उनसे कई बार मिला। वह अद्भुत हैं।”
dharmpath.com dharmpath