उप्र : फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव में सपा को रालोद का भी समर्थन

रालोद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने कहा, “रोलोद के राष्ट्रीय ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी के खिलाफ और सांप्रदायिकता के फैलाव को रोकने के लिए ‘विपक्षी एकता’ की पहल को मजबूत करने के मकसद से फूलपुर और गोरखपुर में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा कि रालोद ने राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में भी सपा और बसपा के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया है। यह समर्थन किसानों और नौजवानों को धोखा देने वाली ताकतों का सफाया करेगा। इससे प्रदेश में किसानों, मजदूरों और कमजोर तबके के लोगों को अपनी आवाज बुलंद करने का हौसला बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि दो सीटों पर 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को सपा के उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पहले ही सपा का समर्थन करने की घोषणा कर चुकी है, और चर्चा है कि अब कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार वापस लेने पर विचार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493