इरफान खान ‘दुर्लभ रोग’ से पीड़ित

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि वह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं।

फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने पिछले महीने घोषणा की थी कि दीपिका पादुकोण और इरफान अभिनीत फिल्म पर काम रोक रहे हैं।

फिल्मकार ने कहा था, “मैं कुछ महीनों तक अपनी फिल्म पर काम रोक रहा हूं क्योंकि मेरे दोनों प्रमुख कलाकार अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हैं। इरफान को पीलिया है।”

अब, इरफान ने अपनी इस दुर्लभ बीमारी के बारे में बताया और लोगों से अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया।

इरफान ने सोमवार को ट्वीट किया, “कभी-कभी आप जागते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस स्टोरी बन गई है। मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी।”

उन्होंने कहा, “हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम सब फिलहाल इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते तलाश रहे हैं। इस कोशिश के दौरान कृपया अटकलें न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह-दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी साझा करूंगा। तब तक मेरे लिए अच्छे की कामना करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493