‘मेंटल है क्या’ बेहद अलग तरह की कॉमेडी : राजकुमार

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनकी अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ बहुत ही विचित्र और अलग तरह की कॉमेडी है।

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनकी अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ बहुत ही विचित्र और अलग तरह की कॉमेडी है।

राजकुमार सोमवार को मुंबई में पावरब्रांड बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट अवॉर्ड के दूसरे संस्करण में शामिल हुए। वर्ष 2014 की हिट फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना रनौत के साथ काम करने के बाद अब वह उनके साथ ‘मेंटल है क्या’ में दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत पटकथा है क्योंकि यह बेहद अनोखी और विचित्र कॉमेडी है। कंगना पावरहाउस कलाकार हैं और हम ‘क्वीन’ के बाद एकता कपूर (निर्माता) के साथ फिर से साथ आ रहे हैं, इसलिए यह बहुत मजेदार होगी।”

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोमवार को फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और कुछ ही समय में उसे दर्शकों की बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

फिल्म के कुछ नए पोस्टर आज जारी किए गए हैं।

‘मेंटल है क्या’ कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है और यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493