पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राज्य में अपराध बढ़ने की बात स्वीकार करते हुए अपराधियों से छुटकारा पाने के लिए ‘एनकाउंटर’ (मुठभेड़) का समर्थन किया।
सिन्हा ने कहा कि सरकार अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है और अगर जरूरत पड़ी तो अपराधियों को खत्म करने के लिए ‘एनकाउंटर’ का रास्ता अपनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। सरकार ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
dharmpath.com dharmpath