फियोरेंटीना, कैगलियारी ने एस्टोरी के सम्मान में 13 नम्बर जर्सी रिटायर की

फ्लोरेंस (इटली), 6 मार्च (आईएएनएस)। सेरी-ए लीग क्लब एएफसी फियोरेंटीना और कैगलियारी ने मंगलवार को दिवंगत फुटबाल खिलाड़ी डेविड एस्टोरी की 13 नम्बर जर्सी को रिटायर कर दिया है।

फियोरेंटीना के 31 वर्षीय कप्तान एस्टोरी का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया था। उनकी याद में दोनों क्लबों ने उनकी जर्सी को रिटायर कर दिया गया।

फियोरेंटीना ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, “एस्टोरी की याद और सम्मान में कैगलियारी और फियोरेंटीना ने 13 नम्बर जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है।”

इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में डिफेंडर के रूप में खेलने वाले एस्टोरी ने टीम के लिए 14 मैचों में प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें रविवार को उडिवेसे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले होटल के कमरे में नींद में मृत पाया गया।

इसके बाद सेरी-ए लीग के सभी मैच रद्द कर दिए गए थे। इसमें उडिनेसे का मैच भी शामिल था।

एस्टोरी ने कैगलियारी के लिए 2008 से 2016 तक खेले गए मैचों में प्रतिनिधित्व किया। इस बीच, उन्हें 2014-15 सीजन के लिए ऋण करार पर रोमा क्लब में शामिल किया गया था।

इसके बाद, 2015 में वह ऋण करार पर फियोरेंटीना में शामिल हुए और उनका यह करार 2016 तक रहा।

फियोरेंटीना में शामिल होने के बाद उन्होंने क्लब के लिए 106 मैच खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493